संघ लोक सेवा आयोग (upsc) ने बुधवार को सिविल सेवा परीक्षा (cse) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस साल यूपीएससी ने 979 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अलावा upsc ifos यानी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस भर्ती का भी नोटिफिकेशन जारी किया है। यूपीएससी ने फॉरेस्ट सर्विस के लिए 150 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना निकाली है।

उम्मीदवार नोटिफिकेशन,परीक्षा सिलेबस ओर परीक्षा पैटर्न upsc.gov.in पर देख सकते है।
आवेदन की तारीख | आवेदन की आखिरी तारीख |
22 जनवरी 2025 | 11 फरवरी 2025 |
परीक्षा |
प्रीलिम्स | मेन्स |
25 मई 2025 | 22 अगस्त 2025 |
आयु सीमा | आयु सीमा |
न्यूनतम 21 साल | अधिकतम 32 साल |
रजिस्ट्रेशन फीस | रजिस्ट्रेशन फीस |
जनरल/ओबीसी/इडब्लूयस 100 रुपये | अन्य सभी केटेगरी उम्मीदवारों एवं महिलाओ के लिए नि शुल्क |
अभी अप्लाई करने के लिए यहा क्लिक करे
प्रीलिम्स के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा UPSC CSE उम्मीदवारों को पहले प्रीलिम्स के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसमें जो भी डेटा होगा उसे उम्मीदवार 7 दिन तक देख सकेंगे। 18 फरवरी 2025 तक इस प्रोफाइल में किसी भी तरह का चेंज बिना किसी फीस के किया जा सकता है।
UPSC CSE फॉर्म में किसी भी तरह के करेक्शन के लिए 12 फरवरी से 18 फरवरी 2025 तक विंडो ओपन रहेगी। उम्मीदवारों को करेक्शन के लिए 7 दिन का समय दिया जाएगा।
आयोग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया
आयोग ने उम्मीदवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। यदि गाइडलाइन को लेकर कोई कन्फ्यूजन या समस्या होती है, तो उम्मीदवार UPSC कैंपस के फैसिलिटी काउंटर ‘सी’ पर जाकर मदद ले सकते हैं। इसके अलावा टेलीफोन नंबर 011-23385271 /011-23381125 पर भी कॉल कर सकते हैं।
1 thought on “UPSC सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी,आवेदन की आखिरी तारीख 11 फरवरी, कुल 979 पदों पर होगी भर्ती,25 मई को प्रीलिम्स होगा”